सोमवार, अप्रैल 13, 2009

प्रियंका करेंगी कांग्रेस का उद्धार !

प्रियंका ने नरेंद्र मोदी को जवाब क्या दिया कांग्रेसियों की बांछें खिल गयीं। उन्हें लगता है जैसे प्रियंका कांग्रेस के बचाव में उतरी हैं, जल्द ही सक्रिय राजनीति में उतर जायेंगी। ये अलग बात है कि प्रियंका अब भी रायबरेली अमेठी में पूरी तरह से कमान संभाली हैं। प्रियंका के जवाब को कांग्रेसी सक्रिय राजनीति में आने की पहली सीढ़ी मान रहे हैं। उनके मुताबिक अगर प्रियंका राजनीति में उतरती हैं तो पार्टी में नयी जान आ जायेगी। हालांकि वो जानते हैं कि फैसला प्रियंका को ही करना है। एक अर्से से कार्यकर्ता प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनके आने से कांग्रेस का उद्धार होगा।

0 टिप्पणियाँ: