उसने इतना तो सलीका रक्खा
बंद कमरे में दरीचा रक्खा
तुमने आँगन में बनाई गुमटी
मैंने छोटा-सा बगीचा रक्खा
गीत आज़ादी के गाये सबने
और पिंजरे में परिंदा रक्खा
उसने हर चीज़ बदल दी अपनी
जिस्म का घाव पुराना रक्खा
घर बनाने के लिए पक्षी ने
चार तिनकों पे भरोसा रक्खा
उसने जाते हुए अश्कों से भरा—
मेरे हाथों पे लिफ़ाफ़ा रक्खा.
मंगलवार, मार्च 09, 2010
उसने इतना तो सलीका रक्खा
अगर मैं धूप के सौदागरों से डर जाता
अगर मैं धूप के सौदागरों से डर जाता
तो अपनी बर्फ़ उठाकर बता किधर जाता
पकड़ के छोड़ दिया मैंने एक जुगनू को
मैं उससे खेलता रहता तो वो बिखर जाता
मुझे यक़ीन था कि चोर लौट आएगा
फटी क़मीज़ मेरी ले वो किधर जाता
अगर मैं उसको बता कि मैं हूँ शीशे का
मेरा रक़ीब मुझे चूर-चूर कर जाता
तमाम रात भिखारी भटकता फिरता रहा
जो होता उसका कोई घर तो वो भी घर जाता
तमाम उम्र बनाई हैं तूने बन्दूकें
अगर खिलौने बनाता तो कुछ सँवर जाता.
अगर मैं धूप के सौदागरों से डर जाता
अगर मैं धूप के सौदागरों से डर जाता
तो अपनी बर्फ़ उठाकर बता किधर जाता
पकड़ के छोड़ दिया मैंने एक जुगनू को
मैं उससे खेलता रहता तो वो बिखर जाता
मुझे यक़ीन था कि चोर लौट आएगा
फटी क़मीज़ मेरी ले वो किधर जाता
अगर मैं उसको बता कि मैं हूँ शीशे का
मेरा रक़ीब मुझे चूर-चूर कर जाता
तमाम रात भिखारी भटकता फिरता रहा
जो होता उसका कोई घर तो वो भी घर जाता
तमाम उम्र बनाई हैं तूने बन्दूकें
अगर खिलौने बनाता तो कुछ सँवर जाता.
अँधेरे की पुरानी चिट्ठियाँ
हाथ में लेकर खड़ा है बर्फ़ की वो सिल्लियाँ
धूप की बस्ती में उसकी हैं यही उपलब्धियाँ
आसमा की झोपड़ी में एक बूढ़ा माहताब
पढ़ रहा होगा अँधेरे की पुरानी चिट्ठियाँ
फूल ने तितली से इकदिन बात की थी प्यारकी
मालियों ने नोंच दीं उस फूल की सब पत्तियाँ
मैं अंगूठी भेंट में जिस शख्स को देने गया
उसके हाथों की सभी टूटी हुई थी उँगलियाँ
वो इक दरख़्त है दोपहर में झुलसता हुआ
वो इक दरख़्त है दोपहर में झुलसता हुआ
खड़ा हुआ है नमस्कार फिर भी करता हुआ
मैं अपने आपसे आया हूँ इस तरह बाहर
कि जैसे चोर दबे-पाँव हो निकलता हुआ
वो आसमन का टूटा हुआ सितारा था
जो आ पड़ा है मेरी जेब में उछलता हुआ
मैं जा रहा हूँ हमेशा के वास्ते घर से
पता नहीं मुझे लगता है कुछ उजड़ता हुआ
वो कोई और नहीं दोस्तो अँधेरा है
दीयासिलाई जला कर खड़ा है हँसता हुआ..
अमीरे-शहर की हमने कई उपलब्धियाँ देखीं
अमीरे-शहर की हमने कई उपलब्धियाँ देखीं
कि मुर्दा जिस्म देखे और ज़िन्दा वर्दियाँ देखीं
जलाकर रख दिए हमने पुराने लैम्प रस्तों पर
दीयों को धमकियाँ देते हुए जब आँधियाँ देखीं
उन्होंनें कार पर शीशा चढ़ाया, आँख पर चश्मा
उन्होंने इस तरह आकर हमारी बस्तियाँ देखीं
दरख़्तों के पुजारी आए थे जो प्रार्थना करने
यही अफ़सोस कि हाथों में उनके आरियाँ देखीं
बड़े उत्साह से इस बार हमने बीज डाले थे
बहुत सूखी हुईं इस बार हमने क्यारियाँ देखीं
वो बस्ते में किताबें-कापियाँ रखता-हटाता था
कि इक बच्चे की हमने इस क़दर सरगर्मियाँ देखीं.
नहीं जहाज़ तो फिर बादबान किसके लिए
नहीं जहाज़ तो फिर बादबान किसके लिए
मैं ज़िन्दगी की लिखूँ दास्तान किसके लिए
मैम पूछता रहा हर एक बन्द खिड़की से
खड़ा हुआ है ये ख़ाली मकान किसके लिए
ग़रीब लोग इसे ओढ़ते -बिछाते हैं
त ये न पूछ कि है आसमान किसके लिए
हर एक शख़्स मेरा दोस्त है यहाँ लोगो
मैम सोचता हूँ कि खोलूँ दुकान किसके लिए
ये राज़ जाके बताऊँगा मैं परिन्दों को
बना रहा है वो तीरो-कमान किसके लिए
ऐ चश्मदीद गवाह, बस यही बता मुझको
बदल रहा है तू अपना बयान किसके लिए
बड़ी सरलता से पूछा है एक बच्चे ने
अगर ये शहर है तो फिर मचान किसके लिए!
इस तरह क़र्ज़ सारा अदा हो गया
इस तरह क़र्ज़ सारा अदा हो गया
घर जो मेरा था वो आपका हो गया
मेरा चेहरा लगा कर कोई अजनबी
सामने मेरे आके खड़ा हो गया
पेश करते हैम दुख को शगल कि तरह
चैनलों को न जाने ये क्या हो गया
इतनि थोड़ी-सी टिप देख कर दोस्तो
एक वेटर भी मुझसे ख़फ़ा हो गया
कार वाले बड़े आदमी हो गए
इस शहर में यही हादसा हो गया
गाँव वालों की मत पूछ तू बन्दगी
एक बूढ़ा शजर देवता हो गया
दे गया आँसुओं के लिफ़ाफ़े मुझे
दर्द भी दोस्तो डाकिया हो गया !
दोस्तो ! अब मुझे इस बात का डर लगता है
दोस्तो ! अब मुझे इस बात का डर लगता है
किसी दुकान की तरह मेरा घर लगता है
वो अगर जुगनू छुपाता तो तो न होता बेचैन
मुझको उस शख़्स कि मुठ्ठी में शरर लगता है
जान-पहचान नहीं मेरी यहाँ पर फिर भी
आपका शहर मुझे अपना शहर लगता है
इस तरफ़ आप चले आए न जाने कैसे-
अब तो मेला भी बहुत दूर, उधर लगता है
सबके अन्दर हैं कई वक़्त की मारी चीज़ें
म्यूज़ियम की तरह हर एक बशर लगता है
रेलगाड़ी भी नहीं जाती है इसके आगे
दोस्तो! अब तो मेरा ख़त्म सफ़र लगता है !
जो गुम हुआ है वो छाता बहुर पुराना था
जो गुम हुआ है वो छाता बहुर पुराना था
किसे बताऊँ कि उसमेम मेरा ज़माना था
खड़ा था तान के बन्दूक वो मेरे आगे
तसल्ली ये थी कि उसका ग़लत निशाना था
मेरी सज़ा भी तो देखो कि वो जो कातिल था
उसी के वास्ते मुझको मुकुट बनाना था
जो मोतबर थे वो दावत उड़ा के लौट गए
जो बच गया था उसे वेटरों ने खाना था
हवा क्या किया तुमने चुरा लिए तिनके
इन्हीं को जोड़ के पंछी ने घर बनाना था.
तेज़ चाकू कर लिए चमका के रख लीं लाठियाँ
तेज़ चाकू कर लिए चमका के रख लीं लाठियाँ
धार्मिक उत्सव की सारी हो चुकी तैयारियाँ
लोग आएँगे तमाशा देखने ये सोच कर
उसने तपती रेत पे रख दी हैं ज़िन्दा मछलियाँ
तंगदस्ती के वो दिन भी क्या ग़ज़ब थे दोस्तो
भूख लगती जब मुझे तो माँ सुनाती लोरियाँ
मैंने तो उसके महज़ हालात पूछॆ दोस्तो,
उसने मेरे पास रख दीं आँसुओं की अर्ज़ियाँ
बाप की उँगली पकड़ कर गाँव जाता था कभी
याद आती हैं मुझे वो गर्मियों की छुट्टियाँ
ऐ गुज़िश्ता वक़्त तूने क्या नहीं बख़्शा मुझे
मुफ़लिसी, चश्मे का नम्बर, और कुछ तन्हाइयाँ
देख कर अँगूठियाँ वो रो पड़ा दूकान पर
हाथ उसके थे सलामत पर नहीं थीं उँगलियाँ
कर्ज़ की उम्मीद लेकर मैं गया था जिसके पास
फ़ीस-माफ़ी के लिए वो लिख रहा था अर्ज़ियाँ.
शहर के बीच जो दरिया दिखाई देता है
शहर के बीच जो दरिया दिखाई देता है
वो सूख जए तो तन्हा दिखाई देता है
तुम्हारी पार्टी यूँ तो शानदार मगर
हरेक शख़्स अकेला दिखाई देता है
दिए थे ज़ख़्म जो लोगों ने भर गए शायद
मरीज़ आजकल अच्छा दिखाई देता है
बड़ी अदा से छुपाता है दुर्दशा घर की
तुम्हें जो टाट का पर्दा दिखाई देता है
कभी जो चाँद में बुढ़िया दिखाई देती थी
वहाँ पे आजकल धब्बा दिखाई देता है
मैं उसके सामने रखता हूँ भीड़ शब्दों की
वो बेज़ुबान तड़पता दिखाई देता है.
ज़िन्दा रहने का हुनर उसने सिखाया होगा
ज़िन्दा रहने का हुनर उसने सिखाया होगा
जिसने आँधी में चराग़ों को जलाया होगा
तू ज़रा देख जमूरे की फटी ऐड़ी को
उसको रोटी के लिए कितना नचाया होगा
एक जर्जर-सी चटाई के सिवा कुछ भी न था
जाने क्या उसने मेरे घर से चुराया होगा
एक चट्टान ने पत्थर को समझकर बालक
अपनी छाती से कई बार लगाया होगा
थाप ढोलक की,डली गुड़ की दिया मिट्टी का
ख़ूब त्यौहार ग़रीबों ने मनाया होगा.
उदास मौसमों को चुटकले सुनाते हो
उदास मौसमों को चुटकले सुनाते हो
बड़े अजीब हो काँटों को गुदगुदाते हो
वो जिस परिन्द के पंखों को तुमने नोंच दिया
उसी को उँची उड़ानों में आज़माते हो
सहन में रखते हो लपटों की खोल कर गठरी
फिर उसके बाद हवाओं को घर बुलाते हो !
हमारे जश्न में काफ़ी है एक गुड़ की डली
तुम ऐसी बात पे हैरानियाँ जताते हो
बवण्डरो, बड़ी ताक़त है आप में लेकिन
हमारॊ रेत की दीवार को गिराते हो
मख़ौल आपका माली उड़ाएँगे साहब !
कि आप तितलियों को व्याकरण सिखाते हो.
जुलूस आपने जब भी कभी आपने निकाले हैं
जुलूस आपने जब भी कभी आपने निकाले हैं
डरी हैं मस्जिदें, घबरा गए शिवालें हैं
पड़े हुए ह्हैं जो ख़ामोश नी के पत्थर
इन्होंने शीश महल आपके सँभाले हैं
रहें नक़ाब में जुगनू चराग़ और तारे
ये बादशाहों के फ़रमान भी निराले हैं
हमारी ज़िन्दादिली का न पूछीए आलम
कि हमने दर्द परिन्दों की तरह पाले हैं
तवील रास्तों को तय करेंगे हम इक दिन
हमारे पाँवों में बेशक हज़ार छाले हैं.
आकाश भी अब उसको पराया-सा लगे है
आकाश भी अब उसको पराया-सा लगे है
इक परकटा पक्षी है कि सहमा-सा लगे है
बनवाई है जिस शख़्स ने ये उँची इमारत
अब इसकी बुलन्दी में वो अदना-सा लगे है
जिसमें न हो शब्दों का कोई भीड़-भड़ाका
सादा-सा नमस्कार वो अच्छा-सा लगे है
पर खोल के बैठा है जो आँगन में परिन्दा
वीरान-से घर में मुझे अपना-सा लगे है
वो कृष्ण है शायद कि जो बैठा है महल में
जो द्वार के बाहर है सुदामा-सा लगे है.
मेरे क़द से वो इतना डर रहा था
मेरे क़द से वो इतना डर रहा था
मुझे अपने बराबर कर रहा था
वसीयत पढ़ के बेटे हँस रहे थे
पिता लाचार तिल-तिल मर रहा था
मछेरा जा रहा था पनियों में
किनारे पर खड़ा मैं डर रहा था
भिखारी डर रहे थे रोटियों पर
कि सारा शहर भोजन कर रहा था
अँधेरे ने पहन रक्खी थी अचकन
वो उसमें जुगनुओं को भर रहा था.
हवा को रोकना होता रहा बेकार पहले भी
हवा को रोकना होता रहा बेकार पहले भी
लगाए हुक़्मरानों ने कँटीले तार पहले भी
ज़मीं तपती हुई थी और अपने पाँव नंगे थे
हुई है जेठ की दोपहर से तकरार पहले भी
उदासी से कहो वो बेझिझक घर में चली आए
कि मैं तो पढ़ रहा हूँ दर्द का अख़बार पहले भी
यही अफ़सोस कि मंदिर भी अब दूकान लगते हैं
घरों को तोड़ कर यूँ तो बने बाज़ार पहले भी
कोई चेहरा लगा कर हादिसे का आ खड़ी होगी
हमें धमका चुकी है मौत कितनी बार पहले भी.
घर बाहर निकलती आवाज़ें
घर बाहर निकलती आवाज़ें
वक़्त के साथ चलती आवाज़ें
सुबह से शाम तक वही मंज़र
सिर्फ़ कपड़े बदलती आवाज़ें
एक बूढ़ा -सा रेडियो घर में
खरखराती निकलती आवाज़ें
एक बच्चे की तरह बिस्तर पे
अल-सुबह आँख मलती आवाज़ें
धूप के डालकर कर नए जूते-
दिन की सड़कों पे चलती आवाज़ें
क्या पता चाँद कोई उतरा हो
मेरी छत पर टहलती आवाज़ें
आरती के दीये में बैठी हैं
प्रार्थनाओं की जलती आवाज़ें.
मैंने सोचा न था
गाँव इतना ज़ियादा बदल जाएगा मैंने सोचा न था
वो शहर से भी आगे निकल जाएगा मैंने सोचा न था
मरकरी बल्ब की रोशनी देखकर तेरे पण्डाल की
मेरे घर का अँधेरा मचल जाएगा मैंने सोचा न था
खोटे सिक्के तो कम रोशनी में दुकानों पे देता रहा
पर फटा नोट भी मेरा चल जाएगा मैंने सोचा न था
ये तो मालूम था कि मेरे तन की दीवार झुक जाएगी
उम्र के साथ सब कुछ बदल जाएगा मैंने सोचा न था
इक खिलौना जो मिट्टी का लाया था मैं जाके बाज़ार से
वो भी बारिश के पानी में गल जाएगा मैंने सोचा न था.