सौरभ कुणाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सौरभ कुणाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, सितंबर 22, 2010

पापा को लौटाना होगा पाई-पाई !

क्या मां-बाप बच्चे अपने को इसलिए पालते हैं कि वो बड़ा होकर उन्हें मालामाल कर सके... क्या वो बच्चे की परवरिश ये सोचकर करते हैं कि वो बड़ा होकर उनकी पाई-पाई चुका देगा। क्या कोई माता-पिता अपनी संतान से पालने पोषने में खर्च की गई रकम की भरपाई चाहेगा... शायद नहीं... लेकिन ये सुनकर आप चौक जाएंगे कि देश की एक नामचीन हस्ती के मां-बाप ने उससे वो पूरी रकम वसूली है... जो उस पर बचपन से लेकर बड़ा करने में खर्च किया गया था। ये शख्स कोई और नहीं... देश के जाने माने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति हैं... जिनके पिता ने उन पर खर्च की गई पाई पाई की वसूली की है। महेश भूपति ने अपने पिता सी जी कृष्ण भूपति को वो पूरी रकम अदा की है.. जो उनके रहने खाने से लेकर कपड़े और पढ़ाई पर खर्च किए गए थे। भूपति का अपने पिता के साथ जून 1994 में करार हुआ था... जिसके बाद पालन-पोषण के एवज में भूपति ने अपने पिता को साढ़े अट्ठाइस लाख रुपये अदा किए। ये मामला तब और भी गंभीर हो गया जब भूपति ने इस रकम पर इनकम टैक्स में रीबेट की मांग की। भूपति के मुताबिक रहने-खाने, कप़ड़े और पढाई पर खर्च की गई रकम कमर्शियल ट्रांजेक्शन के तहत आता है.. लिहाजा उन्हें इनकम टैक्स में छूट दी जाए। लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिता के साथ उनके करार को मानने से इनकार कर दिया। इसके खिलाफ भूपति ने कर्नाटक हाईकोर्ट में टैक्स छूट की अर्जी दाखिल की... लेकिन अदालत से भी भूपति को राहत नहीं मिली। आईटी डिपार्टमेंट की ओर से ये दलील दी गई कि हर पिता की ड्यूटी है कि वो बच्चे को पालने और पढ़ाई का खर्च उठाए... और ये भी संभव है कि टैक्स से बचने के लिए भी पिता के साथ ऐसा करा करार किया गया हो। अदालत ने इस बात से इत्तेफाक रखते हुए भूपति की अर्जी को नामंजूर कर दिया। वहीं भूपति के वकीलों ने दलील दी कि उनके पिता एक जाने माने टेनिस प्लेयर रह चुके हैं। वो ओमान में टेनिस ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट चलाते हैं और प्लेयरों को ट्रेनिंग के एवज में पूरी फीस वसूलते हैं। इस केस ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जजों को भी झकझोर कर रख दिया है। जजों के मुताबिक ये पहला मौका है जब उन्हें ऐसी दुविधापूर्ण स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। भूपति के इस केस ने न सिर्फ माता-पिता को सवालों के घेरे में खड़ा किया है बल्कि इससे अदालत के लिए भी एक नया सवाल खड़ा हो गया है। सबसे पहले तो ये कि क्या मां-बाप को बच्चों से उनके पालन-पोषण में खर्च पैसे वसूलने का हक है.... और अगर ऐसा होता है तो क्या वैसे शख्स को इस रकम पर इनकम टैक्स में छूट दी जाए। भूपति के इस अनोखे केस ने देश की जनता के साथ-साथ यहां की न्यायपालिका को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या माता-पिता अपने बच्चों से उसकी परवरिश के एवज में खर्च की गई रकम वसूलने का हक रखते हैं। और अगर ऐसा संभव है तो क्या इस रकम पर किसी शख्स को आयकर में छूट दी जा सकती है। देश की नामचीन हस्ती के ऐसे ही एक केस ने बहस की नई ज़मीन तैयार कर दी है।

रविवार, मार्च 07, 2010

तुमने मुझसे बेवफ़ाई की

हम दोनों के बीच
ऐसा कोई रिश्ता ना था
तेरे शानों पर
कोई छत ना थी
मेरे ज़िम्मे
कोई आंगन ना था।
मेरा कोई वादा
तेरी ज़ंजीर बनने ना पाया
किसी इक़रार ने
मेरी कलाई को नहीं थामा।
हवाओं की तरह
तू पूरी तरह आज़ाद था
रास्ते भी थे
तेरी मर्ज़ी के मुताबित
देखा जाये तो
मैं अपनी तन्हाई से खुश था।
मगर जब आज
तूने रास्ता बदला
तो कुछ ऐसा लगा
मुझको कि जैसे
तुमने मुझसे बेवफ़ाई की।।

शनिवार, दिसंबर 05, 2009

भारत में 'सुपर चाइल्ड यूनिवर्सिटी' सचिन, शाह रुख़, कलाम जैसे बच्चे पैदा करें...

अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा सचिन तेंदुलकर जैसा बल्लेबाज बने या शाहरुख़ खान जैसा अभिनेता बने या फिर अब्दुल कलम जैसा जीनियस साइंटिस्ट, तो अब ये सब संभव है| अब आप अपने बच्चों का भविष्य अपने हाथों से लिख सकते है। आप जैसा चाहें वैसा बच्चा पैदा कर सकते हैं| वैसे तो सुनने में ये नामुमकिन लगता है लेकिन गांधीनगर में शुरू हुई super child university के प्रयास ने इस नामुमकिन को मुमकिन करने की ठान ली है|

एक समय था जब माता पिता अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा देकर उन्हें कामयाबी के शिखर पर पहुचांने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते थे, लेकिन अब गांधीनगर की एक संस्था नवपरिणित युगलों को जन्म से ही सुपर चाइल्ड देने का वादा कर रही है | पश्चिम में सुप्रजनन शास्त्र ( यूजेनिक्स ) की शुरुआत अठारवीं सदी में हुई थी। भारत में सुप्रजनन के सिद्धांत प्राचीन काल से अस्तित्व में थे | इसकी जानकारी धर्म शास्त्र , काम शास्त्र और आयुर्वेद में मिलती है। भारत में सुप्रजनन शास्त्र को अखंड एवं स्वतंत्र शास्त्र के रूप में आज तक विकसित नहीं किया गया है |
 
ये तो सबको पता है कि अभिमन्यु ने अपनी माता के पेट में ही कृष्ण से ज्ञान ग्रहण किया था और महाभारत के युद्ध के समय अपने मामा से लिए इसी ज्ञान के आधार पर चक्रव्यूह का भेदन किया था | इस बात को हमने सिर्फ कहानी का किस्सा समझा था लेकिन ये सत्य है कि भारत में प्राचीन काल में गर्भ विज्ञान विकसित था। उस समय भारत समग्र विश्व में जगतगुरु के रूप में स्थापित था | लेकिन समय के चलते भारत में सुप्रजनन विद्या विस्मृत हो गयी और आज लगभग सब उसे भुला चुके हैं |

सुप्रजनन वह शास्त्र है , जिस पर यदि संपूर्ण ध्यान दिया जाए तो भारत में पुनः स्वर्णयुग प्रारंभ हो सकता है | इस शास्त्र में इतनी जबरदस्त संभावनाए है कि आगामी बीस सालों में ये समग्र भारत की कायापलट कर सकता है | गांधीनगर स्थित विश्व कल्याण संस्था ने maharshee prahlad super child university की स्थापना कर ऐसा ही एक प्रयास किया है | आज के जमाने में बच्चों को जन्म के बाद ही शिक्षा दी जाती है लेकिन super child university में नवविवाहित जोड़े की शादी के तुंरत बाद ही सुपर चाइल्ड पाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है | यहां दी जाने वाली ये ट्रेनिंग प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के आधार पर दी जाती है |
 
इस संस्था के शुरू होने से पहेले Charak sahita, Shrushut sahita, Astang Hriday और अन्य Ayurvedic साहित्य और latest genetic science का गहन अध्ययन किया गया है | यहां दी जाने वाली ट्रेनिंग प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के आधार पर दी जाती है। जिससे अगर एक couple चाहे तो एक असाधारण गुणों के साथ कोई बच्चा दुनिया में आ सकता है |  
 
यहां पर नवदम्पतियों को श्रेष्ठ बालक प्राप्त करने के लिए गर्भाधान से पहले ,गर्भाधान के दौरान और संतान प्राप्ति के बाद ऐसे तीन हिस्सों में विशिष्ट पद्धति से प्रशिक्षित किया जाता है | सुपर चाइल्ड के इच्छुक जोडों को संस्था में एक हफ्ते के लिए रहना पड़ता है। पहले उनसे पूछा जाता है कि वो किस तरह का बच्चा चाहते है ,उसके बाद उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है| एक हफ्ते के दौरान दी गई ट्रेनिंग के मुताबिक घर जाकर प्रैक्टिस करनी पड़ती है | गर्भ रहने के कुछ समय बाद फिर उन्हें यहां एक हफ्ते के लिए बुलाया जाता है और माता के गर्भ में शिशु को किस तरह की शिक्षा देना चाहिए उसकी ट्रेनिंग दी जाती है| ये पता है कि कि गर्भ में शिशु बाहरी दुनिया का ज्ञान लेने के लिए ग्रहणशील होता है और वो अपने आप सीखना शुरू कर देता है, इसलिए यहां पर इन जोडों को गर्भावस्था के दौरान बच्चे को ज्ञान देना जारी रखने के लिए कहा जाता है | बच्चे के जन्म के बाद तय उम्र पर उसके सर्वांगी विकास के लिए classes ली जाती है |
 
साथ ही इस isntitute में Genome Development and Research Centre (GDRC) को भी डेवलप किया जा रहा है जहाँ couples का सुपर चाइल्ड देने के उदेश्य से संशोधन किया जायेगा | यहां पर निर्मित लेटेस्ट जेनेटिक लैब पुरुष बिज तथा स्त्री बिज में निहित अशुद्धियों ,अवगुणों और अपूर्णताओं को दूर कर अतिशुद्ध ,परिशुद्ध पुरुष बिज एवं स्त्री बिज बनाएगी जिससे नव दंपति वैज्ञानिक पद्धति से श्रेष्ठ संतान प्राप्त कर सके | तो दूसरी तरफ नवदम्पतियों के लिए अद्यतन आश्रम का भी निर्माण किया जा रहा है |
 
हर कोई चाहता है की उनका बच्चा सुपर चाइल्ड हो , और यहां पर एक हफ्ते तक ट्रेनिंग ले चुके लोगों को लगता है कि उनका बच्चा सुपर चाइल्ड होगा | हालांकि इस इंस्टिट्यूट के शुरू होने से पहले शायद उन्हें ये संभव नहीं लगता था | यहां उन्हें सिखाया जाता है कि अगर वो एक सुपर चाइल्ड चाहते हैं तो उन्हें दैनिक जीवन में क्या बदलाव लाने होंगे , उन्हें क्या खाना चाहिए , क्या पीना चाहिए, यहाँ तक कि उन्हें क्या सोचना चाहिए|
 
super child university का ये प्रयास अगर सफल रहा तो हो सकता है की अगले कुछ सालों में भारत अमेरिका और जापान से भी आगे निकल जाएगा। हर माता पिता अपनी इच्छा के अनुसार सुपर चाइल्ड को जन्म दे पाएंगे| महाभारत ,रामायण जैसे पौराणिक महाकाव्यों या ऐतिहासिक ग्रंथो और कहानियों में सुने और पढ़े हुए किस्से अब सच बनकर सामने आएंगे। कुंती की तरह अब हर मां अपनी इच्छा के अनुसार एक सुपर चाइल्ड को जन्म दे पाएगी |
--

अगर ऐसे ही रहे तो हम नहीं "चोर होंगे कामयाब"

क्या ये मुमकिन है कि कोई आदमी ATM मशीन से पैसे चोरी का ले और किसी को पता तक न चले , शायद किसी भी नजरिये से नहीं, लेकिन इस नामुमकिन काम को अहमदाबाद के एक चोर ने मुमकिन कर दिखाया | उसकी चोरी ने latest technology और सिक्योरिटी के इन्तजाम को chalange किया। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ATM से 9 लाख 18 हजार रुपये की चोरी हो गई और बैंक को इसका पता तक नहीं। उस शक्श के बारे में बैंक के पास कोई जानकारी भी नहीं मिली। मिलती भी कैसे ATM में लगा CCTV कैमरा जो छ: महीने से बंद था|चोरी के बारे में तब पता चला जब इस ATM मशीन का बैलेंस शून्य दिखने लगा लेकिन तब तक चोर क्यों रुकता, वो तो कब का फरार हो चुका था| ATM में लगे सिक्योरिटी इन्तजाम से बैंक प्रशासन अक्सर रिलेक्स हो जाता है लेकिन जब सिक्योरिटी सिस्टम बिगड़ गया तो उसकी ओर किसी का ध्यान नहीं गया।इसी का फायदा उठाकर हादसों को अंजाम देकर चोर आसानी से फरार हो गया।
 
तहकीकात कर रही पुलिस टीम ने चोरी में STAFFER की मिलीभगत बताया। ATM से पैसे निकालना किसी आम आदमी के लिए मुमकिन नहीं है| अगर कोई मशीन खोल भी ले तो पैसे नहीं निकाल सकता|मशीन में पैसे फीड करने या निकाले जाने का तरीका पूरी तरह से पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है | एक PETICULAR कंपनी को पैसे फीड करने का CONTRACT दिया जाता है। इस कम्पनी के आदमी जब ATM मशीन में पैसे फीड करने जाते है तब उस बैंक के हेड ऑफिस को इस बात की जानकारी रहती है | ATM से सिक्योरिटी कम्पनी का मैनेजर पासवर्ड डालता है और उसके बाद हेड ऑफिस में बैठा हुआ मैनेजर पासवर्ड एंटर करता है। इन दोनों पासवर्ड की मैचिंग से ही मशीन का वो हिस्सा खुलता है जहां पर पैसे रखे जाते है |
 
इस पूरी घटना ने पुलिस और बैंक दोनों को चैलेंज किया है क्योंकि चोरी के समय वहां लोगों की आवाजाही जारी थी। WEEKEND होने की वजह से ज्यादा TRAFFIC भी था| पुलिस का कहना है कि चोरी का सच तो पुलिस जांच और चोर के पकडे जाने के बाद ही पता चल पायेगा लेकिन हकीकत यही है कि अगर हमारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन ऐसे ही काम करता रहा तो हम नहीं "चोर होंगे कामयाब"

गुरुवार, मई 07, 2009

'भंवर में ज़िंदगी !' - सौरभ कुणाल

हम गुनगुनाते हैं आजकल
बस तेरी ही बातें
तेरी याद मे कटती है
अक्सर हमारी रातें।
क्या करूं मैं
समझ नहीं आता
आंखों से तेरा चेहरा
हटा नहीं पाता।
याद आती है रह-रह के
तेरी वो मुलाकातें
मेरे हाथों में तेरा हाथ
वो खामोश रातें।
तेरी हस्ती दिल से
मिटा नहीं पाता
अपनी आंखें ज़माने को
दिखा नहीं पाता।
चंद सांसों की मोहलत दो
तेरी यादों से दूर जाऊं
ऐ वख्त ! ले चल वहां
जहां खुद को मैं भूल जाऊं।
अब आ जा ऐ रात !
जीवन की शाम ढल चुकी
मेरी खामोश ज़िंदगी की
दीप अब बुझ चुकी।
कि खो गए हैं हम
सहमी हुई नज़र में
डूबा है मन
अनजान भंवर में।

'बर्बादी का हक' - सौरभ कुणाल

हक रखता हूं
तुझे बर्बाद करने का
प्यार भी तो तुझसे
हमीं ने किया था।
ज़माने से जब तुम्हें
मिली थी ठोकरें
स्वीकार भी तो तुझे
हमीं ने किया था।
ये क्या फलसफा है
मेरी ज़िंदगी का
ये क्या आरजू है
मेरी दोस्ती का !
कहां से चला था
कहां आ गया हूं
तेरी ज़िंदगी से
चला जा रहा हूं।
मेरी सांसों में कोई
सिमट सी गई
मेरी आंखों में कोई
नमी भी नहीं।
भूली सी बातें
उलझ सी गई हैं
सहमी हुई सांसें
खामोश हो गई हैं।
खोए से दिल में
कसक सी जगी है
यादों की चिनगारी
आग बन गई है।
भरी महफिल में
बदनाम हो गया हूं
नाम रखकर भी
गुमनाम हो गया हूं।

'शुक्रिया' - सौरभ कुणाल

शुक्रिया तेरी बात को
उस रात को शुक्रिया
उलझी हुई सांसों के
हालात को शुक्रिया।
खोया हूं मैं
तेरे रूप प्रकाश में
कुछ खोई हुई सी
मेरी सांस है।
वादियों में फैले
तेरे मधुर संगीत में
कुछ खोई हुई सी
मेरी आवाज़ है।
जिनकी खातिर जहां में
मैं हूं आज ज़िंदा
तनहाई से पल में
उनके साथ को शुक्रिया।
शुक्रिया तेरी बात को
उस हालात को शुक्रिया।

'मेरी ज़िंदगी की दीप' - सौरभ कुणाल

एक दीप जल रही
मेरी ज़िंदगी की
कभी मद्धम, कभी तेज़
रह रह के भभक रही
कभी दम तोड़ के उठ रही
मेरी ज़िंदगी की दीप जल रही।
दम तोड़ती
दिल के अपेक्षाओं से
कभी बुझती
सांसों की लहरों से
ये दीप ।
आशाओं के भंवर में
अनजानों के शहर में
कभी दबी चाहतों के तेल में
ये दीप धीमे से जल रही
मेरी ज़िंदगी की दीप जल रही।

'मैने सांस लेना छोड़ दिया' - सौरभ कुणाल

हुई है जबसे ये हालत मेरी
मैने विश्वास करना छोड़ दिया
लौटा हूं जबसे हर दर से तनहा
मैने आस लगाना छोड़ दिया।

जलाता हूं विश्वास का आज भी दिया
मगर दिल में मेरे रोशनी नहीं होती
बढ़ाता हूं राहों पे आज भी कदम
मगर सफर है कि मेरी पूरी नहीं होती।

लगाया है जब से फरेब को दिल से
मैने दोस्त बनाना छोड़ दिया
खाया है जबसे नज़र का धोखा
मैने प्यार जताना छोड़ दिया।

करता हूं लोगों से आजमी बातें, पर
निगाहों की खामोशी मिटा नहीं सकता
छुपाता हूं आज भी दिल का दर्द
मगर आंखों के आंसू छुपा नहीं सकता।

टूटा है जबसे मेरा हर ख्वाब
मैने उम्मीद लगाना छोड़ दिया
जब से उठा भगवान से विश्वास
मैने पूजा करना छोड़ दिया।

अब अंधेरा ही दिन है
अंधेरी है रातें
अब अंधेरों से ही करता हूं
दिल की बातें।

अब है न कोई रास्ता
न मेरी कोई मंज़िल
मुझमें है खामोशी
मैं खामोशी में शामिल।

छोड़ा है जबसे किसी ने मेरा साथ
मैने हाथ बढ़ाना छोड़ दिया
उठा है जबसे इंसां से निश्वास
मैने सांस लेना छोड़ दिया।

'मेरी गलियों में आज तुम आओगे' - सौरभ कुणाल

आज जलाया है चिराग हमने
कि मेरी गलियों में आज तुम आओगे
आज धोया है अश्क हमने
कि मेरी गलियों में आज तुम आओगे।

तेरे इंतज़ार में
सुबह से शाम हुई
राह तकती मेरी निगाहें
आज फिर बदनाम हुई।

मिटाई है मैने दिल की खामोशी
कि मेरी गलियों में आज तुम आओगे
आज छुपाई है मन की बेबसी
कि मेरी गलियों में आज तुम आओगे।

गलियों में फिर आज
हर आहट तेरी लगी है
वक्त भी न जाने
क्यों सहमा हुआ है।

आज भुलाई है हर बात हमने
कि मेरी गलियों में आज तुम आओगे
आज दबाया है हर जज्बात हमने
कि मेरी गलियों में आज तुम आओगे।

'मेरी प्रेयसी' - सौरभ कुणाल

ग़र चाहूं तेरे पास आना
तुम दूर चले जाना
ग़र चाहूं तुम्हें बुलाना
तुम पास कभी न आना।

मेरे लिए तुम हो कोई
दीवानों की ख्वाब सी
खामोश मन से निकली हुई
कविताओं की मेरी प्रेयसी।

ग़र गुजरूं कभी तेरी गलियों से
और सुन ले मेरे कदमों की आहट
मिल जाए जो निगाहें मुझसे
ठुकराकर मेरी निगाहों की चाहत।

मेरी बेकरार सी आंखों से
तुम निगाहें चुरा लेना
याद भी करूं ग़र तुम्हें
तुम मुझे भूल जाना।

मेरे लिए तुम हो कोई
आसमां की चांद सी
यादों में विचरती हुई
मेरे स्वप्नलोक की रूपसी।।

'मुझे कुछ हो सा गया है' - सौरभ कुणाल

बहुत परेशां हूं मैं आज
मेरा कुछ खो सा गया है
कदम भी लड़खड़ा रहे हैं
मुझे कुछ हो सा गया है।

होठों से निकले शब्द
हैं अटपटे से
राहों पे बढ़ते कदम
कुछ अनमने से।

बहुत हैरान हूं मैं आज
दिल भी सो सा गया है
बहुत परेशां हूं मैं आज
मुझे कुछ हो सा गया है।

हलक से शब्द भी न निकल रहे
निगाहें भी कुछ बातें नहीं करती
दिल में दर्द का गुबार तो है
मगर आंखों से आंसू नहीं बहते।

निगाहों में बसी तस्वीर
ओझल सी हो गई है
खामोश काली रातें
अब लंबी हो गई हैं।

खामोश धड़कनों ने एक बात कही
उसे मैं सुन नहीं सकता
क्या करूं उसे छूने की कोशिश
जिसे मैं देख नहीं सकता।

क्या करूं देखकर आइना
अक्स भी गुम सा गया है
बहुत परेशां हूं मैं आज
मुझे कुछ हो सा गया है।

बुधवार, मई 06, 2009

'जीवन' - सौरभ कुणाल

जीवन - एक प्रयोग
एक सफर
एक विश्वास, एक उम्मीद
कुछ रंग
कोई साज, कोई गीत
ज़िंदगी - एक संगीत।

जीवन - एक सफर
एक उमंग
मन के उठते विचारों की तरंग।

जीवन - एक पहेली
कुछ अनसुलझी बात
कभी प्रकाशतीत
कभी अंधेरी रात।

सिर्फ आगे बढ़ते जाना
नाम नहीं ज़िंदगी का
हर रंगों में रंगते जाना
मुकाम है ज़िंदगी का।

जीवन कोई मुकाम नहीं
एक अनजान रंग है
एक अलग आयाम है
विचारों का मंच है।

जीवन विचारों की सुनियोजित श्रृंखला
विचारों का आदान-प्रदान
जीवन विचारों का अतिक्रमण नहीं
विचारों का खुला संसार।।

मंगलवार, मई 05, 2009

'ये किसके आने का शोर है' - सौरभ कुणाल

आज फिर चमकी है बिजलियां
गरज रहे हैं बादल भी
मन में उमंगें भरी हैं
कुछ अनजान उच्छृंखल सी।
दिन में मस्तियों का शोर है
ऐ दिल ! ये तो बता
ये किसके आने का शोर है।।
आज फिर याद आया है कोई
एक कसक सी दिल में उठी है
उनकी यादों को सलाम करने को
एक पल को सांसें भी रुकी है ।
यहां हर तरफ, कोई दिल का
तो कोई नींद का चोर है।
ऐ दिल ! ये तो बता
ये किसके आने का शोर है।।

' मेरा निकम्मापन' - सौरभ कुणाल

ग़र हवाओं में दर्द न होता
तो दिल को कहां चैन मिलता
ग़र खामोश सी रात न होती
तो मन को कहां रैन मिलता ?

ऐ कुणाल !
इस भोलेपन को दर्द तो देखो
सीने में किस कदर
ज़हर सा घुल चुका चुका है।

दिल के गर्द पर
यादों का जो निशां था
हालात के थपेड़ों से
रेत सा ढह चुका है।

मैं क्या करूं
अपनी हालात-ए-बयां
होठों से सुनता हूं
आंखों से पीता हूं।

अपनी बातों का
मुझपर असर तो देखो
सांसों से कहता हूं
यादों में जीता हूं।

मर जाओ मिट जाओ
यादों में बह जाओ
पी जाओ हर दर्द
पीना इसे कहते हैं।

किसी के वास्ते मिट जाओ
हर ग़म सह जाओ
गिर गिर के उठो
जीना इसे ही कहते हैं।

आसमां को छूकर मैं
सितारों की बात करता था
पर मेरे निकम्मेपन की हद तो देखो
मैं एक चिराग भी न जला पाया
कौन कहे सारे जहां के अंधकार की
मैं अपने मन का अंधकार भी न मिटा पाया।।

'ये क्या हो रहा है !' - सौरभ कुणाल

न जाने ये क्या हो रहा है
हर कोई संवेदनाएं खो रहा है
सब हो गए हैं भावशून्य
मानवता गहरी नींद में सो रहा है।।

इंसानों में परस्पर
तलवार टकरा रहे हैं
राम और अल्ला में
लोग बांटे जा रहे हैं।।

हर ओर है
रक्त रंजित मंज़र
धर्म की तलवार से
लोग काटे जा रहे हैं।।

लोगों में गुम है
चेतना और ताकत
अब खोने लगे हैं
इंसान अपनी इंसानियत।।

'ये तेरा कैसा अंदाज़ !' - सौरभ कुणाल

दर्द देकर दवा लगाना
बात करके ज़हर पिलाना
फैला है दिल में तेरा एहसास
ये तेरा कैसा अंदाज़ !

कभी तेरा खामोश रहना
कभी बोलने की जिद
कभी निगाहों में मुझे बसाना
कभी आंखों में बेरुखी

मेरी आंखें चकाचौंध
तेरा तीक्ष्ण प्रकाश
ये तेरा कैसा अंदाज़ !

'दलदल में देश' - सौरभ कुणाल

ऐ भारतवासी !
आप किधर जा रहे हो
सांप्रदायिता के दलदल में
क्यूंकर धंसे जा रहे हो !

गौरवमयी संस्कृति को
पल में भुलाकर
अंध विश्वास के पाश में
बंधे जा रहे हो।।

सारे जहां में चित्रित थे
हम धार्मिक सहिष्नुता के लिए
आज हमारा परिचय भी
धार्मिक उग्रता से दिया जाता है।।

आज यहां सत्य के लिए
कोई मिटता नहीं
वरन सत्य को ही
मिटा दिया जाता है।।

'दुनिया का छद्म' - सौरभ कुणाल

दुनिया के रंग ढंग
बड़े हैं निराले
कहीं ग़मों के अंधेरे
कहीं खुशियों के उजाले।।

कहीं है गर्मजोशी
कहीं बस ठंडी आहें
एक ही पे टिकी है
कहीं सैकड़ों निगाहें।।

कहीं विश्वास के आसमां में
कुछ शक से हैं बादल
हर जगह से वो बच के
विचारों से हैं घायल।।

'ख़ुद की तलाश' - सौरभ कुणाल

हर ओर तो अंधेरा है
खुद को मैं ढूंढूं कहां कहां
बदल से गए लगते हैं हर लोग
ये हवा, ज़मीं और आसमां ।।

हो गए हैं सब आत्मकेन्द्रित
खो चुके हैं संवेदनाएं
दिल में भरा है स्वार्थ-प्रतिशोध
ईर्ष्या से भरी है भावनाएं।।

कहने को हर कोई है अपना
पर दोस्त मैं ढूंढूं कहां कहां
बदल से गए हैं हर लोग
ये तारे सूर्य और चंद्रमा।।